Breaking News

#हरदोई:- पाली- मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर किया जागरूक#


#हरदोई:- पाली- मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर किया जागरूक#

#हरदोई: पाली- मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर थाना पाली की मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह ने अपनी मिशन शक्ति टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाकर महिला सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देते हुए महिलाओं और छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी। थाना पाली की मिशन शक्ति टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कस्बे के जूनियर हाईस्कूल, ,और पंथवारी देवी मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर जागरूक किया गया।साथ ही जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए, और महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और आवश्यक विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इसी क्रम में टीम प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम निजामपुर व ग्राम रहतौरा में चौपाल लगाई गई, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह ने मिशन के मुख्य उद्देश्यों की विधिवत जानकारी दी,और साथ ही जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए।उन्होंने बताया कि इस मिशन को चलाने का लक्ष्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मिशन शक्ति टीम में महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह,महिला कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल सोनी,कांस्टेबल तेजवीर मौजूद रहे#

No comments