Breaking News

#हरदोई:- विद्यालयों के आस-पास एवं भीड़़ वाले चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें/ डीएम#


#हरदोई:- विद्यालयों के आस-पास एवं भीड़़ वाले चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें/ डीएम#

#यातायात सुचारू रखने हेतु स्कूल बसों को 10-10 मिनट का गैप देकर छोड़ा जाए/ अनुनय#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में आहूत जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों के आस-पास एवं भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें तथा यातायात सुचारू रूप से चालू रखें। उन्होने मण्डी सचिव को निर्देश दिये मण्डी के बाहर रोड पर किसी प्रकार के ट्रक न खड़े होने दें तथा प्रवेश के लिए टोकन व्यवस्था लागू करें और मण्डी के इंट्री गेट पर सीसी टीवी कैमरे लगवायें व यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस व्यवस्था करायें तथा जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चि करायें#

#जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण हेतु शिक्षा विभाग, पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि संयुक्त रूप से सभी विद्यालयों से उनकी टाइमिंग एकत्र का ऐसा शेड्यूल निर्धारित कराया जाए जिससे एक ही समय पर विद्यालय की छुट्टी ना हो तथा निकटवर्ती विद्यालयों में छुट्टी होने की टाइमिंग में न्यूनतम अंतर रखा जाए और स्कूल बसों को 10-10 मिनट का गैप देकर छोड़ा जाए ऐसा करने पर लगने वाले जाम का निराकरण हो सकेगा। उन्होने कहा कि मानक के विपरीत चलने वाली स्कूली बसों के साथ ओवर लोड वाहनों की गहन चेकिंग करायें तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों पर कड़ी कार्यवाही करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, न्यायिक प्रफुल्ल कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन/परिवर्तन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे#

No comments