#हरदोई:- तुम मुझे यूं भुला न पाओगे... डा. नंदू की 17वीं पुण्यतिथि#
#हरदोई:- तुम मुझे यूं भुला न पाओगे... डा. नंदू की 17वीं पुण्यतिथि#
#हरदोई: के ख्यातिलब्ध चिकित्सक स्मृति शेष डॉ. आनंद स्वरूप अस्थाना डॉ. नंदू की 17वीं पुण्य तिथि के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन आश्रय परिवार हरदोई द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीवी गोगोई, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जेके वर्मा, डॉ. एपी सिंह, डा. अजय अस्थाना, कृपालु साधक डा. राजेंद्र दत्त मिश्रा रहे#
#कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आनंद स्वरूप अस्थाना के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा प्रारंभ किया गया मंच का संचालन आश्रय परिवार के सदस्य अशोक सिंह लालू के द्वारा किया गया। डा. नंदू के साहित्यिक जीवन के साथी श्रवण कुमार मिश्रा राही द्वारा उनके साहित्यिक जीवन, संस्मरणों पर प्रकाश डाला गया। उनके प्रिय शिष्य वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सौरभ दयाल ने डॉक्टर नंदू के विषय में अपने संस्मरणों, स्मृतियों को साझा किया उन्होंने बताया की डॉ. नंदू सदैव अपने जूनियरों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते थे। इसी श्रृंखला में डॉक्टर सुरेश अग्निहोत्री, डा. राजेंद्र दत्त मिश्रा, डॉ. अमरजीत सिंह अजमानी, डॉ. अजय अस्थाना, डॉ. जेके वर्मा ने डॉ. नंदू के विषय में अपने संस्मरणों का वर्णन किया। इन लोगों ने बताया कि डॉक्टर नंदू अपने असाधारण चिकित्सा कौशल और समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध थे#
#उन्होंने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि अपनी मानवीय सेवाओं के लिए भी लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया, उनका जीवन और कार्य न केवल चिकित्सा जगत में, बल्कि समाज में भी एक प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। उनकी निःस्वार्थ सेवाएं और मानवीय दृष्टिकोण न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक उदाहरण हैं, बल्कि उन्होंने समाज में भी बड़ा बदलाव लाने की कोशिश की है।इसके पश्चात आश्रय परिवार हरदोई द्वारा जिले के वरिष्ठतम चिकित्सक डॉ जेके वर्मा जी को अंग वस्त्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉक्टर नंदू के सुपुत्र वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर तिरुपति आनंद व पुत्रवधू डॉक्टर आशिमा आनंद ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया#
#इस अवसर पर डॉक्टर नंदू के द्वारा लिखी गई की काव्य पंक्तियों व कविताओं को संकलन कर कविता संग्रह का विमोचन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर गोगोई ने डॉक्टर नंदू द्वारा चिकित्सा क्षेत्र, समाज सेवा क्षेत्र, साहित्य सेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए उनका स्मरण किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सीके गुप्ता, डॉ. संदीप कटियार, डॉ. जेवी सिंह, डॉ. आरपी गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, डॉ. नसीम, अनूप कुमार मिश्रा, डॉ. हेमंत अवस्थी, डॉ. नवीन सक्सेना, प्रमोद शुक्ला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह आदि उपस्थिति रहे। आए हुए सभी अतिथियों का डॉक्टर तिरुपति आनंद के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया#

No comments