#शाहजहांपुर:- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ#
#शाहजहांपुर:- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ#
#युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों में प्रतिभाओं ने दिखाया जोर, कई मुकाबलों के आए परिणाम#
#शाहजहांपुर: युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में सदर विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी समेत सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने खेल मैदान में अपना दमखम दिखाया और कई वर्गों के परिणाम घोषित किए गए। वॉलीबॉल (सब जूनियर बालक वर्ग) विजेता: इस्लामिया इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, 1500 मीटर (जूनियर बालक) अनिल कुमार प्रथम 1500 मीटर (सीनियर बालक) – नरेश पाल प्रथम, राम अवतार द्वितीय, जूडो (59 किग्रा वर्ग) अरुणिमा सिन्हा प्रथम, वॉलीबॉल (जूनियर बालक वर्ग) विजेता: आवास विकास टीम, उपविजेता: शाहगंज टीम, लंबी कूद (सीनियर बालक) विवेक कुमार प्रथम, सोहेल कादरी द्वितीय, 200 मीटर दौड़ (जूनियर बालक) आयुष कुमार प्रथम, अरशद द्वितीय, कुश्ती (सब जूनियर बालक वर्ग) प्रशांत कुमार प्रथम, 30 नवम्बर को प्रतियोगिताओं का अगला चरण होगा, जिसमें कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल तथा वेटलिफ्टिंग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्णायकों का विशेष योगदान रहा#

No comments