#हरदोई:- पिहानी- कलियुग में कल्याण का एकमात्र साधन भगवत भजन/ आचार्य प्रकाश चंद्र#
#हरदोई:- पिहानी- कलियुग में कल्याण का एकमात्र साधन भगवत भजन/ आचार्य प्रकाश चंद्र#
#हरदोई: पिहानी- कस्बे के माँ इच्छापूर्णी रामजानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में पूज्य प्रकाश चंद्र जी महाराज ने कहा, कि कलियुग में कल्याण का एकमात्र साधन भगवत भजन है, भगवत कथा, भजन ये प्राणीमात्र के कल्याण के साधन हैं। उन्होंने कहा, कि जब एक समय देवर्षि नारदजी दूसरों के हित की इच्छा से सभी लोकों में घूमते हुए मृत्युलोक में आ पहुंचे। यहां अनेक योनियों में जन्मे प्राय: सभी मनुष्यों को अपने कर्मों के अनुसार कई दुखों से पीड़ित देखकर उन्होंने विचार किया कि किस यत्न के करने से प्राणियों के दुखों का नाश होगा। तब नारद जी ने भगवान विष्णु की स्तुति की#
#उनकी स्तुति से प्रसन्नचित होकर श्री विष्णु जी बोले- हे मुनिश्रेष्ठ! आपके मन में क्या है। आपका किस काम के लिए यहां आगमन हुआ है? नि:संकोच कहें। तब नारदमुनि ने कहा- मृत्युलोक में सब मनुष्य, जो अनेक योनियों में पैदा हुए हैं, अपने-अपने कर्मों द्वारा अनेक प्रकार के दुखों से पीड़ित हैं। हे नाथ! यदि आप मुझ पर दया रखते हैं तो बताइए उन मनुष्यों के सब दुख थोड़े से ही प्रयत्न से कैसे दूर हो सकते हैं। तब विष्णु भगवान ने कहा, कि हे नारद! मनुष्यों की भलाई के लिए कलियुग में कल्याणकारी साधन श्रीमद्भागवत कथा का प्रसार करें, जिससे मानव जीवन का कल्याण हो#
#उन्होंने इस प्रसंग के माध्यम से बताया, कि मनुष्यों को सदैव परोपकार की भावनाएं रखनी चाहिए। साधु-संतों का जीवन समाज और लोगों के कल्याण को समर्पित होता है। उनके करुणस्वर भजन देख लिया संसार मैनें देख लिया पर श्रोता भावुक हो उठे। श्री राम विवाह महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री राम, लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी में सीता स्वयंवर महोत्सव देखने पहुंचे, रविवार को कलाकारों द्वारा रोचक धनुष यज्ञ का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। कथा में प्रमुख रुप से वैष्णव हरिशरण महाराज, पुरोहित कविंद्र नाथ, गुरुचरन लाल, कृष्णपाल जोशी, विवेक शास्त्री, विपिन कुमार, संतोष कुमार, ओम रस्तोगी, कुलदीप दीक्षित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे#

No comments