#हरदोई:- स्वामी कल्याणानंद समाज कल्याण शिक्षा समिति का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न#
#हरदोई:- स्वामी कल्याणानंद समाज कल्याण शिक्षा समिति का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न#
#हरदोई: स्वामी कल्याणानंद समाज कल्याण शिक्षा समिति न्यौरादेव के तत्वाधान में स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज में आयोजित स्थापना दिवस के 14वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती पीके वर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा अलका गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी सिंह ने किया#
#समापन दिवस पर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रेमावती, विशिष्ट अतिथियों अलका गुप्ता,राजेंद्र सिंह, संस्थापक हर्ष वर्धन सिंह, प्रबंधक सुनीता सिंह,क्षमा सिंह,समाज सेवी राजवर्धन सिंह राजू,ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शरद सिंह, अरविंद सिंह, पम्मी त्रिपाठी और ओम शांति बहनो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। उप प्रबंधक यश वर्धन सिंह और हृदयेश वर्धन सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर एवं तुलसी पौध भेंटकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया#
#जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा की#
#बच्चों तुम्हारी मुट्ठी में क्या है,मुट्ठी में है हम सबकी तकदीर,भविष्य के निर्माता और विकसित भारत के सपने हैं। 1995 से हर्षवर्धन के बाबा श्री विद्यालय की नींव डाली और इसे मुकाम तक पहुंचाया। आज यहां से पढ़ लिखकर अच्छे संस्कार सीख के जो बच्चे यहां से आगे गए हैं, वह किसी न किसी रूप में देश की सेवा कर रहे हैं#
#नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर शिक्षकों का संवारना और मंच तक लाना बड़ी बात है। यह मोबाइल जो अच्छा भी है और बुरा भी है हमारा तो यह कहना है कि मोबाइल से बच्चों को दूर रखा जाए क्योंकि मोबाइल बच्चों को पढ़ाई से दूरी बनाते हैं।अगर बच्चे के अंदर अच्छे संस्कार हैं परिवार के अच्छे संस्कार है तो मोबाइल के साथ पढ़ाई भी अच्छी की जा सकती है। आज जिस तरीके से हम सभी को रोटी कपड़ा और मकान की आवश्यकता होती है उसी तरीके से हमें शिक्षा की आवश्यकता होती है। जिला महिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने कहा, बच्चों ने नाटक के माध्यम से भोजन को बर्बाद करने, शिक्षा का व्यापार और कृष्ण सुदामा प्रस्तुति से जो समाज के लिए संदेश दिया है हम सबके जीवन में और व्यवहार में लाना चाहिए। ओम शांति बहन मालती दीदी ने संस्कार पूर्ण, चरित्र निर्माण की शिक्षा पर जोर दिया। कक्षा 11 के छात्रों द्वारा वेस्टेज भोजन, कक्षा 7 के छात्र छात्राओं शिक्षा का व्यापार, कृष्ण सुदामा नाटक के माध्यम से समाज पर करारा व्यंग्य किया,जिसे सभी लोगों ने सराहा। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ#
#समापन अवसर पर शकुंतला देवी,मिशन आत्म संतुष्टि के संचालक समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू,अरविंद सिंह, ओम शांति पिहानी चुंगी प्रबंधक बहनें बीके मालती, कल्पना, लवली, रुचि, पिंकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख माधौगंज, अरविंद कन्नौजिया,सुधीर श्रीवास्तव शाहाबाद, इंस्पेक्टर सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी, गौसेवा गतिविधि आरएसएस अवध प्रांत अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह गुड्डू,चेयरमैन गन्ना समिति मल्लावां लल्लन सिंह चंदेल,चेयरमैन गन्ना समिति हरदोई अनिल सिंह लाल, स्वाति सिंह, देवाशीष सिंह अंबुज सिंह आदि उपस्थित रहे#

No comments