Breaking News

#हरदोई:- कछौना- नेहरू जी की जयंती को बच्चों ने केक काटकर बाल दिवस के रूप में मनाया#


#हरदोई:- कछौना- नेहरू जी की जयंती को बच्चों ने केक काटकर बाल दिवस के रूप में मनाया#

#हरदोई: कछौना- 14 नवंबर को सन शाइन कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने नगर वन कामीपुर का भृमण कर बड़े हर्षोल्लास से बाल दिवस मनाया। जिसमे बच्चों ने नगर वन कमीपुर का भ्रमण किया और वही पर केक काट कर पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू जी का जन्मदिन मनाया। सभी बच्चे नगर वन के पार्क को देख कर बड़े खुश हुए। सभी ने काफी मस्ती की, झूले झूले व पार्क में बने हुए शेर, चीता, हिरन, ख़रगोश, तथा ममता सरोवर आदि को देखकर प्रफुल्लित हुए व उनके साथ फोटो खिंचवाई#

#इस दौरान स्कूल प्रबंधक सुनील सोनी ने नगर वन के बारे में जानकारी दी कि नगर वन से शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण और जैव विविधता को बढ़ाता हैं, साथ ही पारिस्थितिक लाभ प्रदान करते हैं, जैसे कि प्रदूषण कम करना, वर्षा जल संचयन, और नागरिकों के लिए मनोरंजन और शिक्षा के अवसर प्रदान करते हैं। इसमें आमतौर पर स्थानीय प्रजातियों के पेड़-पौधे, पैदल रास्ते, जॉगिंग ट्रैक, और सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं, जिनका बच्चों ने खूब आनन्द उठाया। स्कूल प्रबंधक सुनील सोनी, प्रधानाचार्य मो. शोएब, अनुज गुप्ता, अतुल शुक्ला शिक्षक गण सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस के बारे जानकारी दी#

No comments