#राज्य का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला जिला एक बार फिर रेलवे की उपेक्षा का शिकार#
#हरदोई:- को फिर नहीं मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा#
#राज्य का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला जिला एक बार फिर रेलवे की उपेक्षा का शिकार#
#लखनऊ: जंक्शन से सहारनपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर रेलवे ने आधिकारिक घोषणा कर दी है, लेकिन इस हाईस्पीड ट्रेन का ठहराव #हरदोई को नहीं दिया गया है। यह ट्रेन सीतापुर और शाहजहांपुर में रुकेगी, जिससे हरदोई के लोगों में नाराज़गी और निराशा दोनों देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हरदोई की आबादी और यात्रियों की संख्या किसी भी जिले से कम नहीं है, राज्य का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला जिला उपेक्षा का शिकार बन गया है। डीपी सिंह चौहान "राष्ट्रीय अध्यक्ष" अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद का कहना है कि कुछ जिलों को छोंड़ कर अब लगभग हर जिले में वन्दे भारत का ठहराव है, पर हरदोई को कोई सीरियस ही नही लेता है। इसके लिए यहाँ के विधायक एवं मंत्रीगण जिम्मेदार हैं#

No comments