#हरदोई:- शिक्षकों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ ने दिया ज्ञापन#
#हरदोई:- शिक्षकों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ ने दिया ज्ञापन#
#प्रदीप कुमार गुप्ता "निराला" के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सुरसा इकाई ने आज शिक्षकों की अनेकों समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राणा को सौंपा, तथा शीघ्र निराकरण की मांग रखी#
#ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता "निराला" ने बताया कि ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया है जिसमें शिक्षकों के चयन वेतनमान को स्वीकृति प्रदान करने, शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल की अवधि को 15 से बढ़ाकर 30 दिन तक करने, शिक्षकों की सर्विस बुक को अपडेट कराने तथा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाए जाने संबंधी मांग प्रमुख रूप से रही#
#ब्लॉक महामंत्री विनीत अग्निहोत्री ने बताया कि संगठन द्वारा समय समय पर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण कराए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया जाता है। इस दौरान विनीत श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडे, पीयूष त्रिवेदी, आदर्श, नेहा गुप्ता, अमर ज्योति सिंह, सौमित्र श्रीवास्तव, फरीद अंसारी, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र मिश्र सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments