Breaking News

#हरदोई:- सिर व सीने पर चोट के निशान के साथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस#


#हरदोई:- सिर व सीने पर चोट के निशान के साथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस#

#हरदोई: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हास बरौली अंतर्गत गढ़ीहार के नजदीक घरेहरा में आज शनिवार भोर 30 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शौच गए ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान वीरेंद्र पुत्र मुन्ना लाल निवासी भगवंतपुर थाना बेनीगंज के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और सीने पर गहरे घाव के निशान हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीओ हरियावां अजीत कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश सरोज पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को चप्पल, गमछा, चिलम व कुछ कागजात बरामद हुए। बताया जा रहा है कि मृतक वीरेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और कुछ माह पूर्व जेल से छूटकर घर लौटा था। उसके पिता मुन्ना लाल फिलहाल हत्या के एक मामले में जेल में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वीरेंद्र नशे का आदी था और घूमता रहता था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि युवक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ हरियावां के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है जो घटना के हर पहलू की जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा करेगी#

No comments