#हरदोई:- 21 गावों के 160 गरीब परिवारों को बाँटे कंबल#
#हरदोई:- 21 गावों के 160 गरीब परिवारों को बाँटे कंबल#
#हरदोई: सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान द्वारा ग्राम बेलई ब्लॉक संडीला में कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया, जिसमें ग्राम बेलई एवं आसपास के लगभग 21 गांवों के 160 परिवारों के पात्र लोगों को कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार बेलई निवासी रूपेंद्र सिंह सिकरवार रहे। इस अवसर पर संस्था प्रमुख राजेंद्र शुक्ल एवं संस्था के अन्य सदस्य अवधेश मिश्र, विश्वास सिंह, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र द्विवेदी, श्रीकृष्ण द्विवेदी, राजकिशोर त्रिवेदी, जितेंद्र मिश्र, मनोज दीक्षित, साधना सिंह, उषा शुक्ला, सरिता मिश्रा आदि उपस्थित रहे#
#कुंवर वीरेंद्र सिंह (राजा मल्हेरा) की मुख्य उपस्थिति एवं तीर्थराज सिंह जिला कार्यवाह आरएसएस की विशिष्ट उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। इसके अतिरिक्त सत्येंद्र सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, प्रभाकर सिंह, हंसराज सिंह, रिपुदमन सिंह, सुधेंद्र सिंह, अनेश सिंह, विकास सिंह, संतोष, भानु, नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह, पिंकू सिंह, उमेश अवस्थी, जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, सलीम, बकरीदी आदि सहयोगियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया#

No comments