#हरदोई:- टड़ियावां- पूर्व प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज#
#हरदोई:- टड़ियावां- पूर्व प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज#
#हरदोई: टड़ियावां- थाने के गांव सरदापुर के टीपू मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप लगाया है कि 29 नवंबर की शाम उसके पिता भगवान शरण घर के बाहर बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी बीच आरोपी पूर्व प्रधान कमलेश अवस्थी और सहयोगी फ़ुलारी, संजय और इशाक के साथ मिलकर पीड़ित और उसके परिवार को गाली गलौज की। मना करने पर आरोपित हमलावर होकर मारपीट करने लगे। किसी तरह आरोपितों से बचकर वह घर के अंदर चला गया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके दरवाजे पर ईंटे चलाई, और घर बाहर पड़ी कुर्सियों को तोड़ते हुए जानमाल की धमकी दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है#

No comments