#हरदोई:- सरकारी धन के गबन पर पर्दा डालने के लिए अब करा रहे खड़ंजा कार्य#
#हरदोई:- सरकारी धन के गबन पर पर्दा डालने के लिए अब करा रहे खड़ंजा कार्य#
#08 माह पहले फर्जी कार्य दर्शाकर डकार गए सरकारी धन, शिकायत पर खुली पोल#
#हरदोई: विकास खंड टड़ियावा में जिम्मेदारों की अनदेखी से सरकार को जमकर चूना लगाया जा रहा है, ताज़ा मामला ग्राम पंचायत सरदापुर का है, जहाँ बिना काम कराए ही 08 माह पूर्व ही सरकारी धन का आहरण कर जिम्मेदारों नें बंदर बाँट कर लिया। जब मामले की शिकायत हुई तो पोल खुल गई, अब गबन पर पर्दा डालने के लिए दिसंबर माह में करीब 08 माह बाद ग्राम पंचायत में कार्य कराए जा रहे हैं#
#दरअसल ग्राम पंचायत सरदापुर के मजरा बरगदिया निवासी दिलशाद नें बीते 26 नवंबर को शपथ पत्र पर शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया था कि सरदापुर में अनूप कुमार के खेत से प्रेमकुमार के खेत तक खड़ंजा निर्माण कार्य कराए बगैर ग्राम प्रधान द्वारा 12 मार्च 2025 में धन का आहरण कर लिया गया था। इस तरहँ सरकारी धन का गबन करने में ब्लॉक के अधिकारियो की भूमिका भी संदिग्ध है। जब इस गबन से सम्बंधित शिकायत साक्ष्य के साथ डीएम से की गई तो गबन कर्ताओं नें अपने कारनामें पर पर्दा डालने के लिए बैक डेट का काम अब करा रहे हैं#
#ऐसे में सरकारी कार्यों की निगरानी करने वाले अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। सवाल ये है कि आखिर बिना काम कराए मार्च में भुगतान किस आधार पर कर दिया गया? कार्य की जाँच करने वाले अधिकारी नें मौके पर क्या देख कर धन के आहरण की अनुमति दे दी? बैक डेट में कराए जा रहे इस कार्य से क्या गबन पर पर्दा डाल दिया जायेगा या फिर सरकारी धन के दुरूपयोग पर कोई कार्यवाही होगी#

No comments