#हरदोई:- सुरसा- शराब पीकर परेशान करने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार#
#हरदोई:- सुरसा- शराब पीकर परेशान करने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार#
#हरदोई: सुरसा- थानाक्षेत्र में शराब पीकर महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने के कारण आज भीषण ठण्ड में गांव की महिलाओं व बुजुर्गों ने एसपी कार्यालय आकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित रूचि देवी का कहना है कि गांव के कुछ लोग नियमित शराब पीकर गाली गलौज कर परेशान करते हैं। कई बार हाँथ पकड़ा जिससे उसके हाँथ की चूड़ियाँ टूट गईं#
#आरोप है कि स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। आज पीड़िता ने भीषण ठण्ड की परवाह किए बिना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने जाँच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं#

No comments