Breaking News

#शाहजहांपुर:- विश्व एड्स दिवस पर शाहजहांपुर में निकली जागरूकता रैली#


#शाहजहांपुर:- विश्व एड्स दिवस पर शाहजहांपुर में निकली जागरूकता रैली#

#बाधाएं दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार का संदेश गूंजा#

#शाहजहांपुर: विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर जागरूकता के रंग में सराबोर नजर आया। “बाधाएं दरकिनार… एचआईवी पर सशक्त प्रहार” थीम के तहत निकाली गई भव्य जनजागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्रों, स्वास्थ्य विभाग की टीमों और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलेक्ट्रेट से रवाना होकर रैली शहर की प्रमुख सड़कों से गुज़री। छात्रों के हाथों में तख्तियां और जागरूकता स्लोगन, एचआईवी/एड्स को लेकर बने सामाजिक मिथकों पर एक प्रभावी चोट की तरह लोगों का ध्यान खींच रहे थे। राह चलते लोग भी रुककर संदेश पढ़ते और बच्चों के उत्साह की सराहना करते नजर आए#

#आर्य महिला इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने बैंड और नारेबाजी के साथ माहौल को पूरी तरह जनजागरूकता के रंग में रंग दिया। रैली में एनएसीपी स्टाफ और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक सामूहिक सामाजिक अभियान का रूप दे दिया। रैली सीएमओ कार्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई, जहां बच्चों की सहभागिता और ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि एचआईवी से जुड़े भ्रम और डर तभी खत्म होंगे, जब समाज इसे जागरूकता के व्यापक आंदोलन के रूप में अपनाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की अपील भी की। विश्व एड्स दिवस पर निकली यह रैली शहर में जागरूकता का एक मजबूत संदेश छोड़ गई#

No comments