#शाहजहांपुर:- बिना तलाक़ के मुस्लिम युवक ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी न्याय के लिए भटक रही दफ़्तरों के चक्कर#
#शाहजहांपुर:- बिना तलाक़ के मुस्लिम युवक ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी न्याय के लिए भटक रही दफ़्तरों के चक्कर#
#शाहजहांपुर: जिले के एक मुस्लिम युवक द्वारा बिना तलाक़ दिए दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति आरिफ़ खान ने लगभग 10 वर्ष पूर्व उससे निकाह किया था। निकाह के समय लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पति लगातार नकद रुपये लाने का दबाव बनाता रहा और विरोध करने पर मारपीट करता था#
#पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह कई बार स्थानीय पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से मामला लंबित ही पड़ा रहा। इसी बीच आरोपी आरिफ़ खान ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरा निकाह भी कर लिया, जिससे पीड़िता का दर्द और बढ़ गया#
#महिला का कहना है कि वह अब भी न्याय की उम्मीद लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, ताकि उसे इंसाफ़ मिल सके और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है#

No comments