Breaking News

#हरदोई:- पूर्व सैनिकों ने शीतलहर में जरूरतमंदो को कंबल बाँटे, चाय पिलाई#


#हरदोई:- पूर्व सैनिकों ने शीतलहर में जरूरतमंदो को कंबल बाँटे, चाय पिलाई#

#हरदोई: पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउण्डेशन ने आज देर शाम हरदोई शहर में इस कड़कड़ाती सर्दी में गरीबों, असहायों, रिक्शा चालकों तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल, चाय तथा बिस्कुट का वितरण किया। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि कि मानवता की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नही है। जनपद के पूर्व सैनिक हर सामाजिक कार्य में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं#

#इस अवसर पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और पीआ डी के जवानों को भी चाय तथा बिस्कुट का वितरण किया गया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सभी पूर्व सैनिकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। संगठन के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोमवंशी, संगठन मंत्री वीरपाल सिंह गौर, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी संतोष कुमार दीक्षित सहित रीतेश तथा अखिल कश्यप ने बढ़-चढ़ कर इस सेवा कार्य में हाथ बटाया#

No comments