Breaking News

#हरदोई:- सवर्ण चेतना सभा ने बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला, जताया कड़ा विरोध#

#हरदोई:- सवर्ण चेतना सभा ने बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला, जताया कड़ा विरोध#

#हरदोई: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में सवर्ण चेतना सभा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट आरिफ खान शानू के नेतृत्व में बांग्लादेश सरकार और वहां के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के दौरान संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की#

#आरिफ खान शानू ने कहा कि किसी भी देश में अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा और उत्पीड़न सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों सहित किसी भी समुदाय पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसी घटनाएं मानवाधिकारों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय हैं#

#उन्होंने केंद्र सरकार से अपेक्षा जताई कि भारत सरकार कूटनीतिक स्तर पर इस मामले को मजबूती से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे तथा दोषियों को कठोर सजा दिलाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा केवल वहां की सरकारों की नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर मो. आफाक, आदर्श मिश्रा छात्र संघ अध्यक्ष सवर्ण चेतना सभा, जुबैर अहमद, अफसर अली, वाहिद अब्बासी#

#एहतिशान अली, नबील अहमद, अब्दुल मजीद, विजय पांडे राम जी, अवस्थी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे#

No comments