Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावा- न्याय के लिए धरने पर बैठी पीड़िता तब दर्ज हुई प्रधान पर एफआईआर#


#हरदोई:- टड़ियावा- न्याय के लिए धरने पर बैठी पीड़िता तब दर्ज हुई प्रधान पर एफआईआर#

#हरदोई: टड़ियावा- थानाक्षेत्र में प्रधान पर एक लड़की ने छेंड़खानी का आरोप लगाया है, यहाँ मिशन शक्ति अभियान हवा हवाई नजर आया, मामले की शिकायत पर आज 13 दिन बाद तब दर्ज हुई जब पीड़िता डीएम की चौखट पर धरने पर बैठ गई#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र टड़ियावा के एक गांव में 18 वर्षीय लड़की ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके ही गांव के प्रधान कन्हैयालाल ने बीते 14 दिसंबर को सुबह 07 बजे शौच के वक्त उसे बुरी नियत से पकड़ लिया, उसके साथ जोर जबरदस्ती की, लड़की चिल्लाने लगी, खुद को छुड़ाने में उसके प्रधान ने कपड़े भी फाड़ दिए, पीड़िता ने किसी तरहँ अपनी लाज बचाई, और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, पर पुलिस ने प्रधान के दबाव में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की#

#किसान यूनियन के नेतृत्व में पीड़िता ने आज कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने पीड़िता को समझा बुझाकर घर लाई और मामले की एफआईआर दर्ज की। पीड़िता ने आरोपी प्रधान पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। हालांकि पीड़िता दलित जाति से है, किंतु एफआईआर में दलित उत्पीड़न की धारायें नहीं लिखी गई है#

No comments