Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई स्वच्छ भारत मिशन की बैठक#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई स्वच्छ भारत मिशन की बैठक#

#हरदोई: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेसयसय-2 से सम्बन्धित समिति एवं गोबर्धन सेल की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये जिला पंचायतराज अधिकारी से अब तक की प्रगति के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। बैठक मे जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों को वेबसाइट पर आनलाइन किये जाने की स्थिति और सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सत्यापन के सम्बन्ध मे जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आर0आर0सी सेन्टर के निर्माण एवं संचालन के सबंध मे जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें#

No comments