#हरदोई:- गांव के विकास कार्य की सूचनाएँ न देने का आरोप#
#हरदोई:- गांव के विकास कार्य की सूचनाएँ न देने का आरोप#
#हरदोई: बावन ब्लॉक के ग्राम पंचायत औहदपुर निवासी सत्यवीर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा सूचना का अधिकार के तहत माँगा था, जिसे सचिव द्वारा नहीं दिया गया है। इस कारण उन्हें आशंका है कि ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। सत्यवीर ने ग्राम पंचायत के 02 वर्षों के कार्यों की जाँच कराये जाने की मांग की है। उधर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी न देने पर प्रथम अपील भी की गई है#
#ग्राम पंचायत की ओर से सचिव व ग्राम प्रधान की ओर से कहा गया है कि आवेदक ने 02 वर्षों की जो सूचनाएँ मांगी है, उसके पेज की फोटो कॉपी आदि का खर्च 14500 ग्राम निधि के खाते में जमा करने का पत्र आवेदक को भेजा गया है। धनराशि जमा रसीद के बाद ही सूचनाएँ उपलब्ध कराना संभव है#

No comments