#लखनऊ:- पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ट्रेन में गिरफ्तार, देवरिया ले जा रही पुलिस, फ़ोन छीन ट्विटर अकाउंट कराया डिसएबल#
#लखनऊ:- पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ट्रेन में गिरफ्तार, देवरिया ले जा रही पुलिस, फ़ोन छीन ट्विटर अकाउंट कराया डिसएबल#
#लखनऊ: भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ और पारदर्शिता के पक्ष में सतत संघर्ष करने वाले योद्धा पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के साथ कुछ अनहोनी की आशंका है। अमिताभ ठाकुर लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे तो उन्हें #शाहजहांपुर के आसपास ट्रेन से जबरदस्ती उतार लिया। पूछने पर कहां ले जा रहे हैं, कुछ नही बताया। रेलवे अधिकारियों से संपर्क करने पर मात्र इतना पता चला कि 10 से 15 लोग थे जो शायद सिविल पुलिस से थे, रेलवे से संबंध नहीं है#
#अमिताभ ठाकुर की पत्नी एडवोकेट नूतन ठाकुर समेत उनके लाखों चाहने वाले परेशान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि देवरिया में एक एफआईआर है अमिताभ ठाकुर के ख़िलाफ़, उसी में पुलिस अरेस्ट कर देवरिया ले गई है#
#ताज़ा अपडेट के अनुसार #लखनऊ के तालकटोरा थाने के प्रभारी ने अभी अभी नूतन ठाकुर को फ़ोन कर सूचना दी कि कुछ माह पूर्व देवरिया में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को गिरफ़्तार किया है और उन्हें देवरिया ले जाया जा रहा है। श्रीमती ठाकुर का कहना है कि देवरिया एफआईआर प्रकरण में आईओ के बारे में पता करने की कई बार कोशिश की ताकि अपना पक्ष रख सकें लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई और पूरे मामले को रहस्य बनाकर रखा गया। इस एफ़आईआर में नूतन ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है#
#वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का ट्विटर अकाउंट किसने डिलीट किया? हैरानी की बात तो ये है कि रातों-रात अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर का ट्विटर अकाउंट कहां गया? अगर डिलीट या डिसएबल हुआ तो किसने डिलीट या डिसएबल करवाया? अमिताभ ठाकुर लंबे समय से योगी सरकार की आँख की किरकरी बने हुए थे। वे STF चीफ से लेकर योगी सरकार और उनके दफ़्तर तक लगातार चुभते हुए सवाल पूछ रहे थे#

No comments