Breaking News

#हरदोई:- शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की तैयारी, सुनहरा कल ने कमान संभाली#


#हरदोई:- शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की तैयारी, सुनहरा कल ने कमान संभाली#

#हरदोई: नगर पालिका परिषद हरदोई में कूड़ा निस्तारण एवं प्रबंधन को लेकर आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम ने अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया। पालिका ईओ के आदेश के अनुपालन में वार्ड स्तर पर कूड़े का प्रबंधन हेतु सामुदायिक नेतृत्व में विकेंद्रित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी हेतु आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम से सहायक प्रबंधक शुभम मिश्रा, आदिल हुसैन, अर्बन कोऑर्डिनेटर शशांक तिवारी द्वारा मास्टर ट्रेनर्स के क्षमता वर्धन हेतु 03 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, SBM स्टॉफ, समस्त सफाई नायक, समस्त ड्राइवर,तथा वेस्ट कलेक्टर उपस्थित रहे। आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम के प्रशिक्षकों द्वारा गीले, सूखे तथा घरेलू हानिकारक कचरे को पृथक करने के लाभो, आने वाली चुनौतियां, कचरे के प्रकार,उत्पन्न करने वालो से आपसी बातचीत करने के कौशल् तथा स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति/मोहल्ला समितियों के गठन आदि के बारे मे विस्तार से बताया गया#

No comments