Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- में पुलिस ने ग्रामीणों को छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने की सलाह दी#


#हरदोई:- बेनीगंज- में पुलिस ने ग्रामीणों को छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने की सलाह दी#

#हरदोई: बेनीगंज- पुलिस ने नगर के सिकिलिन टोला में एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया। इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सरोज के नेतृत्व में आयोजित ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना, महिला उत्पीड़न रोकना और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना था। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण वुमन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा डायल-112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए प्रभारी ने कई महत्वपूर्ण सावधानियां बताईं। उन्होंने अनजान नंबरों से वीडियो कॉल न उठाने, अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड न करने और केवाईसी अपडेट के नाम पर लिंक या ओटीपी शेयर न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में आपसी जन विवादों के समाधान पर भी चर्चा हुई। प्रभारी ने ग्रामीणों को छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने की सलाह दी, जिससे थाना और कचहरी के चक्कर से बचा जा सके। चौपाल में महिला और पुरुष ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया#

No comments