#हरदोई:- सजे रथों पर हरदोई भ्रमण पर निकले खाटू श्याम, रानी सती व सालासर महाराज#
#हरदोई:- सजे रथों पर हरदोई भ्रमण पर निकले खाटू श्याम, रानी सती व सालासर महाराज#
#हरदोई: श्री खाटू श्याम मंदिर के चतुर्थ पटोसत्व (वार्षिक उत्सव) के अवसर पर बिन मांगे लोगो की झोलिया भरने वाले श्री खाटू श्याम, माँ की ममता बरसाने वाली दादी माँ रानी सती और लोगो के कष्ठ मिटाने वाले श्री सालासर महाराज तीनों देवी देवता आज आम लोगो को दर्शन देने और उनका हाल चाल जानने हरदोई भ्रमण पर निकले। श्री राम जानकी मंदिर से सुसज्जित रथों पर सवार नगर भ्रमण पर निकले तीनों देवी देवता लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा, पुलिस लाइन रोड, जिन्दपीर चौराहा होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचे जहाँ यात्रा का विश्राम हुआ#
#मैं कब तक तेरे द्वारे आऊँ, कभी तू भी मेरे घर आया करो” भक्तों के भाव को पूर्ण करने हरदोई श्याम जगत के तीनों देवी देवता सुसज्जित रथो पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर गाजे बाजे के साथ निकले। अपने इष्ट देवी देवताओं के नगर भ्रमण पर निकलने पर श्याम प्रेमियों ने झूम कर नाच कर उनका स्वागत किया। हाथो में लेकर निशान चला रे, लहर लहर लहराये रे निशान बाबा श्याम धनी का, ये निशान है खाटू वाले का, पलके ही पलके बिछायेंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे, सब झूमो नाचो वो आने वाला है के साथ हरदोई की जी म्यूजिक के भजन चौथा ये पाटोस्तव आया पर नाच गा कर अपने देवी देवताओं का स्वागत किया#
#जगह जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर व भोग अर्पण कर अपने देवी देवताओं का स्वागत किया। आयोजक श्याम ज्योति सेवा समिति ने बताया की 29 जनवरी दिन गुरुवार साय 7.00 बजे से एक भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसमें वृदावन के प्रमुख रसिक संत श्री चित्र विचित्र जी महाराज, राजस्थान से नेहा शर्मा व कानपुर से संदीप मस्ताना अपनी समधुर प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर बाबा श्याम का गुणगान करेगे#

No comments