Breaking News

#हरदोई:- चेयरमैन प्रतिनिधि पर गाली-गलौज और मोबाइल छीनने का आरोप#


#हरदोई:- चेयरमैन प्रतिनिधि पर गाली-गलौज और मोबाइल छीनने का आरोप#

#हरदोई: नगर पालिका परिषद पिहानी में एक बार फिर सत्ता के दुरुपयोग और दबंगई का मामला सामने आया है। मामूली बात को लेकर चेयरपर्सन प्रतिनिधि सैफ खान द्वारा नगर पालिका सफाई यूनियन के नगर अध्यक्ष मनोज बाल्मीकि के साथ गाली-गलौज करने और उनका मोबाइल छीन लेने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद सफाई कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है#

#पीड़ित मनोज बाल्मीकि ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय परिसर में किसी छोटी बात को लेकर सैफ खान ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मां-बहन की गालियां दीं। आरोप है कि इसी दौरान उनका मोबाइल फोन भी जबरन छीन लिया गया। इस घटना को लेकर सफाई कर्मियों में रोष फैल गया है और इसे लेकर संगठन एकजुट हो गया है#

#गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नगर पालिका पिहानी में चेयरपर्सन शाहीन बेगम के पैरों पर एक व्यक्ति का सिर रखवाकर माफी मंगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मामला गूंजा था। उस प्रकरण में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद अंजूबाला, तत्कालीन डीएम एमपी सिंह तथा एसपी राजेश द्विवेदी ने संज्ञान लिया था#

#ताजा घटना के बाद सफाई कर्मियों में गहरा आक्रोश है। सफाई कर्मी संगठन के पदाधिकारी विजय वाल्मीकि ने बताया कि इस अपमानजनक व्यवहार के विरोध में नगर पालिका के सभी सफाई कर्मी सोमवार सुबह 10 बजे पिहानी कोतवाली पहुंचकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा#

No comments