#हरदोई:- सरस्वती पूजन के साथ हुआ तहरी भोज#
#हरदोई:- सरस्वती पूजन के साथ हुआ तहरी भोज#
#हरदोई: मां सरस्वती के पावन जन्मोत्सव पर सरस्वती शिशु मंदिर बेनीगंज में प्रवेशोत्सव पाटी पूजन एवं समरसता तहरी भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती का पूजन प्रधानाचार्य अनुराग तिवारी द्वारा किया गया तत्पश्चात हवन के बाद नन्हे मुन्ने बच्चों का प्रवेश उत्सव पाटी पूजन आचार्य द्वारा संपन्न हुआ, इसी कड़ी में विद्यालय प्रबंधक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राम अवतार, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, दुर्गा सरन वर्मा द्वारा समरसता तहरी भोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित नगर के अन्य व्यक्तियों ने पूजन के साथ तहरी भोज ग्रहण किया#

No comments