#हरदोई:- गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र रक्षक सम्मान समारोह का होगा आयोजन/ अवनीश सिंह#
#हरदोई:- गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र रक्षक सम्मान समारोह का होगा आयोजन/ अवनीश सिंह#
#हरदोई: सुभाष चन्द्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कहली–तेरवा, गौसगंज, हरदोई के शैक्षिक परिसर में 26 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे राष्ट्र रक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस समारोह का मूल उद्देश्य भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना से संबद्ध उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रनिष्ठा एवं त्यागपूर्ण सेवाओं का विधिवत् सम्मान करना है, जिन्होंने राष्ट्र-सुरक्षा के पावन दायित्व का निरंतर निर्वहन करते हुए अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किए हैं#
#आयोजक इंजी. अवनीश कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद, लखनऊ खण्ड स्नातक (उ.प्र.) एवं अध्यक्ष, सुभाष चन्द्र बोस शैक्षिक समूह ने अपने संदेश में अवगत कराया कि यह समारोह न केवल शैक्षिक समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है, अपितु राष्ट्र की रक्षा में संलग्न सैन्य बलों की गौरवशाली परंपरा के प्रति समर्पित भाव को पुष्ट करने का दिव्य अवसर भी है। संस्थान, अपनी सतत् परंपरा के अनुरूप, राष्ट्रनिर्माण एवं चरित्र-निर्माण के महान उद्देश्यों की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य विद्वानों, शिक्षाविदों, समाज-सेवियों तथा विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान करेगी#

No comments