#शाहजहांपुर:- सड़क मरम्मत कार्य का पार्षद विपिन कुमार यादव ने किया निरीक्षण#
#शाहजहांपुर:- सड़क मरम्मत कार्य का पार्षद विपिन कुमार यादव ने किया निरीक्षण#
#शाहजहांपुर: शहर के वार्ड नंबर 15 बाबू जई में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का आज पार्षद विपिन कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, उपयोग में लाई जा रही सामग्री और समयबद्धता का जायजा लिया। कार्य संबंधित ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी#
#उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए कार्य मानक के अनुसार और तय समय में पूर्ण किया जाए।निरीक्षण के समय स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने सड़क की जर्जर स्थिति से होने वाली परेशानियों को रखा। पार्षद ने लोगों को आश्वस्त किया कि वार्ड 15 में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सड़क मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कराकर लोगों को राहत दी जाएगी#

No comments