Breaking News

#मैगलगंज:- खीरी-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मैगलगंज में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत#


#मैगलगंज:- खीरी-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मैगलगंज में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत#

#मैगलगंज: खीरी- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद #पंकज_चौधरी का पहली बार #मैगलगंज टोल प्लाजा से गुजरना हुआ। इस दौरान #टोल_प्लाजा के निकट स्थित #धनपाल_मिष्ठान_भंडार पर #भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र का राजनीतिक उत्साह देखने को मिला#

#इस अवसर पर पूर्व #राज्यसभा_सांसद #जुगुल_किशोर तथा भाजपा नेता नवाब #सैयद_कल्बे_हसन_अब्बास ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा#

#प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत से ही संभव है। उन्होंने सभी से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सफल और यादगार बन गया#

No comments