Breaking News

#उन्नाव:- में वर्दी की नई मिसाल: सोशल मीडिया से साइबर ठगों पर DSP अरविंद चौरसिया का वार#


#उन्नाव:- में वर्दी की नई मिसाल: सोशल मीडिया से साइबर ठगों पर DSP अरविंद चौरसिया का वार#
 

#उन्नाव:- में वर्दी की नई मिसाल: सोशल मीडिया से साइबर ठगों पर DSP अरविंद चौरसिया का वार#

#उन्नाव: जहां आज के दौर में सोशल मीडिया पर कुछ पुलिसकर्मियों की रीलें वर्दी की गरिमा पर सवाल खड़े कर देती हैं, वहीं उन्नाव के हसनगंज क्षेत्राधिकारी DSP अरविंद चौरसिया ने सोशल मीडिया को जनसेवा और जनसुरक्षा का सशक्त माध्यम बना दिया है। बढ़ते साइबर अपराधों के बीच उनकी यह पहल आम लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है#

#DSP अरविंद चौरसिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, मोबाइल हैकिंग, फर्जी कॉल और फिशिंग जैसे अपराधों को बेहद सरल और आम भाषा में समझा रहे हैं। उनका उद्देश्य साफ है। डर नहीं, जागरूकता फैलाना#

#ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में, जहां साइबर अपराध को लेकर जानकारी की भारी कमी रही है, वहां DSP चौरसिया के वीडियो लोगों के लिए ढाल बन रहे हैं। वे न सिर्फ यह बताते हैं कि साइबर ठग कैसे जाल बिछाते हैं, बल्कि यह भी समझाते हैं कि यदि कोई व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाए, तो घबराए बिना सुरक्षित तरीके से उससे कैसे बाहर निकला जा सकता है। हाल ही में फिशिंग साइट और डिजिटल ठगी से बचाव पर जारी किया गया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग न केवल इसे देख रहे हैं, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और गांव-मोहल्लों में साझा कर दूसरों को भी सतर्क कर रहे हैं। कई नागरिकों ने माना कि यदि यह जानकारी उन्हें पहले मिल जाती, तो वे आर्थिक नुकसान से बच सकते थे#

#इस प्रयास पर DSP अरविंद चौरसिया का स्पष्ट संदेश है#

#साइबर अपराध अब शहरों तक सीमित नहीं है। जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। अगर हमारी एक जानकारी किसी एक व्यक्ति को भी ठगी से बचा ले, तो वही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।” उनकी इस डिजिटल पहल की सराहना आम जनता के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों द्वारा भी की जा रही है। उन्नाव में यह उदाहरण बनता जा रहा है कि सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित रखने का मजबूत माध्यम भी हो सकता है#

No comments