Breaking News

#हरदोई:- जन सुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 112 शिकायतें#


#हरदोई:- जन सुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 112 शिकायतें#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 112 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जन सुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया#

#जन सुनवाई मे एक दिव्यांग पेशंन योजना, 02 राशन कार्ड, 04 बच्चों को स्पांशरशिप योजना, 02 बच्चों को बाल सेवा योजना तथा एक निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे#

No comments