Breaking News

#हरदोई:- 16.42 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में वांछित तीन अभियुक्तों गिरफ्तार#


#हरदोई:- 16.42 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में वांछित तीन अभियुक्तों गिरफ्तार#

#हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने करोड़ों रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 445/25 धारा 316(5)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस के तहत दर्ज अभियोग में की गई#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जून 2025 को वादी रविन्द्र कुमार, उपयुक्त राज्य कर खंड-01, कोतवाली शहर जनपद हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी गई थी कि सर्व अली इंटर प्राइजेज (जीएसटीआईएन 09ELXPA9352K1Z9), पता राधेय श्याम अननेम्ड रोड, कंट्री लिकर सोप, आशा नगर अस्योली, कोतवाली शहर, हरदोई द्वारा लगभग 16.42 करोड़ रुपये की धनराशि अन्य राज्यों की कंपनी/फर्म को हस्तांतरित की गई। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के दौरान उपरोक्त धाराओं की वृद्धि की गई#

#विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में योगेन्द्र सिंह फर्त्याल पुत्र नन्दन सिंह निवासी ई-190 ईस्ट विनोद नगर थाना कल्याणवास जनपद ईस्ट दिल्ली, निशांत दर्शन पुत्र नवीन दर्शन निवासी ए-11 हरिनगर नई दिल्ली तथा हिमांशु कुमार पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी 7/37 सेकेंड फ्लोर थाना राजौरी गार्डन दिल्ली शामिल हैं। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है#

#गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से दो अदद लैपटॉप एवं तीन अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक शिवगोपाल, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, कांस्टेबल अनुराग यादव एवं कांस्टेबल प्रदीप चौधरी थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई शामिल रहे#

No comments