Breaking News

#हरदोई:- हड़ताल के कारण करीब 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित#


#हरदोई:- हड़ताल के कारण करीब 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित#

#हरदोई: केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वाहन देशव्यापी आम हड़ताल का आज गुरुवार को व्यापक असर जिले की बैंको में भी रहा। काउंटर पर काम करने वाले कार्मिकों के हड़ताल पर चले जाने से बैंको का कारोबार कहीं आंशिक तो कहीं पूरी तरह प्रभावित रहा। करीब 200 करोड़ का बैंकिंग लेनदेन हड़ताल के चलते प्रभावित हुआ। यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री ने हड़ताल की सफलता का दावा करते हुए कहा कि काउंटरों पर काम करने वाले कार्मिकों व अधीनस्थ स्टाफ के हड़ताल पर होने से बैंको में सन्नाटा पसरा रहा। केनरा बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ोदा, यूको बैंक, नैनीताल बैंक में हड़ताल के चलते कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा जबकि बैंक ऑफ इंडिया में आंशिक प्रभाव रहा। भारतीय स्टेट बैंक हड़ताल में शामिल नही थी#

#हड़ताल का नेतृत्व पीएनबी में अजय मेहरोत्रा, केनरा बैंक में अनुज सिंह व दीपक बाजपेई, यूनियन बैंक में कौशलेंद्र शुक्ला, विपिन गुप्ता व अमित पाण्डेय, बैंक ऑफ इंडिया में वेदप्रकाश पांडे, आनंद वर्मा व वीर बहादुर सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा में अनादि ब्रम्ह और अनिल कुमार, यूको बैंक में श्याम सिंह, इंडियन बैंक में गौरव नैनीताल बैंक में शुभम श्रीवास्तव ने किया। हड़ताली बैंककर्मी यूनियन बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पर पहुँच कर विरोध प्रदर्शन किया। काले श्रम कानूनों के विरोध में संगठन के आह्वान पर सभी साथी पूरे उत्साह से हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुट हुए। बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने बैंक हड़ताल सफल होने का दावा किया#

No comments