#हरदोई: पिहानी- कार्यक्रम की रूपरेखा: दिनांक: 21 फरवरी 2026 शनिवार समय: सायं 5:00 बजे स्थान: धोबिया आश्रम/ गोमती जीवन यात्रा' का होगा भव्य स्वागत, 21 फरवरी को धोबिया आश्रम में जुटेगा जनसैलाब#
#हरदोई: पिहानी- कार्यक्रम की रूपरेखा: दिनांक: 21 फरवरी 2026 शनिवार समय: सायं 5:00 बजे स्थान: धोबिया आश्रम/ गोमती जीवन यात्रा' का होगा भव्य स्वागत, 21 फरवरी को धोबिया आश्रम में जुटेगा जनसैलाब#
#हरदोई: "नदियां केवल पानी का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की जननी हैं।" इसी भाव के साथ माँ गोमती को प्रदूषण मुक्त और पुनर्जीवित करने के संकल्प को लेकर 'यूथ इन एक्शन' के राष्ट्रीय संयोजक शत्रुद प्रताप के नेतृत्व में निकल रही 'गोमती जीवन यात्रा' आगामी 21 फरवरी (शनिवार) को पिहानी की पावन धरा पर प्रवेश करेगी#
#अस्तित्व बचाने की जंग/ 15 फरवरी को पीलीभीत के माधोटांडा (उद्गम स्थल) से शुरू हुई यह यात्रा जन-जन को नदी संरक्षण से जोड़ने का कार्य कर रही है। यात्रा के जिला संयोजक अनुज प्रताप सिंह और दीपक अवस्थी 'सूर्या' ने संयुक्त रूप से बताया कि गोमती नदी हमारी सामाजिक और आर्थिक जीवन रेखा है, जो आज प्रदूषण के कारण संकट में है। यह यात्रा हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और अपनी अस्मिता को बचाने की एक वैचारिक जंग है#
#हरदोई: पिहानी- कार्यक्रम की रूपरेखा: दिनांक: 21 फरवरी 2026 शनिवार समय: सायं 5:00 बजे स्थान: धोबिया आश्रम#
#हरदोई: पिहानी- मुख्य आकर्षण: यात्रा का भव्य स्वागत एवं विभिन्न वर्गों के साथ जागरूकता संवाद#
#कार्यक्रम के समापन पर गोमती नदी के तट पर 'भव्य संध्या आरती' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु और पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे#
क्षेत्रवासियों से अपील/ जिला संयोजकों ने अपील की है कि सभी क्षेत्रवासी दलगत राजनीति और निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। माँ गोमती ने हमें सदियों तक पोषित किया है, अब समय है कि हम एकजुट होकर उन्हें नया जीवनदान दें। यह यात्रा 13 मार्च को गाजीपुर (संगम स्थल) में संपन्न होगी#

No comments