Breaking News

#हरदोई:- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हैसटैग ट्वीट अभियान/ 26 फरवरी को जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन#


#हरदोई:- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हैसटैग ट्वीट अभियान/ 26 फरवरी को जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन#

#हरदोई: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी संघ के संयुक्त तत्वाधान में 2010 से पूर्व में कार्यरत शिक्षकों को TET की अनिवार्यता के विरोध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर हैशटैग ट्विट अभियान हेतु एक संयुक्त बैठक का आयोजन तीनों संघो के संरक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री, विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश महामंत्री, संगठन मंत्री सहित बड़ी संख्या में शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित हुए, सभी ने एक मंच से सभी संगठनों के एक मंच पर आने का स्वागत किया और प्रदेश स्तरीय कमेटी का आभार व्यक्त किया#

#बैठक का संचालन विक्रांत कुमार ने किया, मुख्य वक्ता लोगों में तहसील अध्यक्ष पवन शुक्ल, जूनियर संघ के संरक्षक हैदर रज़ा, प्रांतीय महामंत्री SBTC संघ सुभाष कनौजिया, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बाजपेई, ब्लॉक अध्यक्ष/ प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुमार, मंत्री अमृत लाल, मंत्री शैलेन्द्र मौर्या, ब्लाक कोषाध्यक्ष सुमित दीक्षित, उपाध्यक्ष कल्पना भदौरिया ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया। सभी ने एक स्वर से कल के अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलवाई साथ ही सभी शिक्षकों से जो बीएलओ, बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के चलते शामिल न हो सके सभी से अपील की गयी कि कल के अभियान के साथ ही 23-25 फरवरी को सभी शिक्षक बाहों में काली पट्टी बांध कर अपनी सेल्फी ग्रुप्स में साझा करेंगे और 26 फरवरी को जिला स्तरीय धरने हेतु 01 बजे से जनपद हरदोई स्थिति BSA ऑफिस में आयोजित धरने में अपनी शत प्रतिशत सहभागिता देंगे#

#बैठक में प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी संघ के सभी सम्मानित प्रदेश स्तरीय,ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा कोषाध्यक्ष सतेंद्र वीर सिंह, लालजी वर्मा, सुरेंद्र, मुकेश अम्बेडकर, गुड्डू, अतुल द्विवेदी, नूरुल हसन, दुर्गेश जायसवाल, दीप्ति गुप्ता, बिलाल, साबाना, वैभव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित हुए#

No comments