Breaking News

#सहारनपुर:- पीवीवीएनएल के नकुड़ डिवीजन में बड़ा एक्शन, 32 लाख गबन में 5 कर्मचारी निलंबित#

#सहारनपुर:- पीवीवीएनएल के नकुड़ डिवीजन में बड़ा एक्शन, 32 लाख गबन में 5 कर्मचारी निलंबित#

#सहारनपुर: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के नकुड़ डिवीजन में 32 लाख रुपये के गबन के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। विभागीय जांच में राजस्व हानि की पुष्टि होने के बाद पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के तहत नकुड़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजा कुमार को भी सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा टीजी-2 सुशील कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है#

#जांच में सामने आया कि उपभोक्ताओं से वसूली गई रकम को विभागीय कार्यालय में जमा नहीं कराया गया, जिससे निगम को लगभग 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जांच रिपोर्ट में दो बाबू और दो अकाउंटेंट को भी दोषी पाया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई निगम के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता के निर्देश पर की गई है#

#मामले के खुलासे के बाद विद्युत वितरण खंड में हड़कंप मच गया है और अन्य डिवीजनों में भी अभिलेखों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि राजस्व गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता के मामलों में सख्त रुख अपनाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी#

No comments