#हरदोई:- इंडस्ट्रियल एरिया में छापा, 40 कुंतल अवैध भांग बरामद#
#हरदोई:- इंडस्ट्रियल एरिया में छापा, 40 कुंतल अवैध भांग बरामद#
#हरदोई: प्रशासन व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में सर्कुलर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में #ओम आयुर्वेदिक कंपनी पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में कंपनी परिसर से एक ट्रक भांग बरामद की गई। यह निर्धारित भंडारण क्षमता से कहीं अधिक है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया। नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कंपनी परिसर में दबिश दी#
#जांच के दौरान कंपनी परिसर में खड़े एक ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में भांग लदी हुई पाई गई। जब अधिकारियों ने कंपनी के अभिलेखों की जांच की तो यह स्पष्ट हुआ कि ओम आयुर्वेदिक कंपनी को अधिकतम 15 कुंतल भांग भंडारण की अनुमति है, जबकि मौके पर लगभग 40 कुंतल भांग मौजूद थी।यानी कंपनी ने निर्धारित क्षमता से दोगुनी से भी अधिक मात्रा में भांग स्टोर कर रखी थी। छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही#
#कार्रवाई के समय आबकारी इंस्पेक्टर, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी अंकित मिश्रा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नियमों के उल्लंघन का प्रतीत हो रहा है। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। सभी संबंधित दस्तावेजों का मिलान कराया जाएगा। जांच के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई बनती है, उसे नियमानुसार अमल में लाया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने बरामद भांग को अपने कब्जे में ले लिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है#

No comments