Breaking News

#हरदोई:- 84 कोसीय परिक्रमा का आगाज, तैयारियों की जमीनी हकीकत#


#हरदोई:- 84 कोसीय परिक्रमा का आगाज, तैयारियों की जमीनी हकीकत#

#हरदोई: 84 कोसीय परिक्रमा की शुरुआत हो चुकी है, पांचवे पड़ाव पर पहुंचने वाले परिक्रमा मार्ग का आज उप जिला अधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए बताया कि जनपद का पांचवा पड़ाव घनश्याम नगर से बरौली होते हुए कई गांवो से गुजरेगा, जहां अतिक्रमण हटवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतापनगर चौराहा सीतापुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने पर उन्होंने तुरंत पत्थर गिरवाकर गड्ढों को बंद करवाने के निर्देश दिए#

#देश-विदेश से आने वाले परिक्रमा में भाग लेने के लिए परिक्रमार्थी नैमिष पहुंचने लगे, जो रामादल के साथ पदयात्रा पर निकलेंगे। जनपद हरदोई में हरैया पहला पड़ाव होगा दूसरा नगवा कोथावा तीसरा गिरधरपुर उमरारी, चौथा साखिन गोपालपुर से होकर पुनः सीतापुर जनपद में प्रवेश करेगा। यहां पर यह भी बताना जरूरी है कि विख्यात कथावाचक पीठाधीश्वर श्री अनिल शास्त्री ने कई रथो के साथ पूर्व में परिक्रमा के सभी पड़ाव स्थलों पर रुक कर परिक्रमा को भव्य बनाया था, जहां उनकी यात्रा में सैकड़ो वाहनों का काफिला चल रहा था जो गांव से गुजरने वाले परिक्रमार्थियों के साथ निकलना मुश्किल हो गया। जिस पर उन्होंने दोनों जनपदों के प्रशासन से अतिक्रमण हटाए जाने संबंधी कई बार शिकायत की#

#स्थानीय लोगों का कहना है कि बरौली से गोवर्धनपुर, वाजीदपुर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण होना था जिसको लेकर सड़क के दोनों ओर गिट्टी बिछाई गई थी जो अब तक पड़ी हुई है। जिसको लेकर नंगे पैर परिक्रमार्थियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन लगातार निरीक्षण करता रहा और दावा करता रहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस आज भी हैं#

No comments