#हरदोई:- लोकतंत्र की पाठशाला, सहभागिता से सशक्त भविष्य#
#हरदोई:- लोकतंत्र की पाठशाला, सहभागिता से सशक्त भविष्य#
#हरदोई: जिले के विकास खंड बावन स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर में शनिवार को बाल संसद का गठन करते हुए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं अन्य दायित्वों के लिए ईवीएम मशीन के माध्यम से गुप्त मतदान संपन्न कराया गया#
#इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, सरकार की कार्यप्रणाली तथा नागरिक अधिकारों की व्यवहारिक समझ प्रदान की गई, जिससे बच्चों में सहभागिता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक चेतना का विकास हुआ। इस बाल संसद के चयन के बारे मे आज बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने ट्यूटर हैंडल पार्टी भीं जिक्र किया है#
#बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यालयों को लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रयोगशाला बनाकर जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त नागरिक गढ़ने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्ध है। प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के लिए वे अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं, इसमें विद्यालय के अन्य स्टॉफ का भी अतुलनीय योगदान रहता है#

No comments