Breaking News

#हरदोई:- बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैलियाँ#


#हरदोई:- बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैलियाँ#

#गन्ना विकास परिषद व चीनी मिल लोनी ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम#

#हरदोई: गन्ना विकास परिषद लोनी एवं डीसीएम श्रीराम लि. शुगर यूनिट - लोनी द्वारा संयुक्त रूप से आज चीनी मिल क्षेत्रीय कार्यालय हरियाली किसान बाजार, शाहाबाद एवं बेहटा गोकुल में बसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं बीज संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान के तहत सभी स्टाफ द्वारा मोटर साइकिल एवं ई-रिक्शा के माध्यम से दो रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियों का शुभारम्भ ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, लोनी परिषद पुत्तन लाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया# 

#जिसमें उनके द्वारा सभी स्टाफ को गन्ना बीज संरक्षण, उन्नतशील प्रजातियों का बीज चयन, बंसतकालीन गन्ना बुवाई में यान्त्रिकीकरण अपनाकर लेवर की लागत को कम करने से लाभ तथा गन्ना फसल में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम, सहफसल से लाभ लेने के तरीको बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गेट रीजन में रैली का संचालन चीनी मिल के उपमहाप्रबन्धक (गन्ना) गौरव रस्तोगी द्वारा बेहटा गोकुल रीजन में रैली का संचालन प्रबन्धक (गन्ना), प्रवीर सिंह (बेहटा रीजन) द्वारा किया गया#

#जिसमें गेट रीजन के 113 गांव एवं बेहटा गोकुल के 108 गांव में पूरे जोर शोर से बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान के तहत व्यापक प्रचार प्रसार किया गया, जिसमें सभी सम्बन्धित जोनल इंचार्ज, विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी मिल फील्ड स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाया#

No comments