Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- उत्कृष्ट विद्यालय के होनहार बच्चों का निवाला हड़प रहा प्रधान#


#हरदोई:- शाहाबाद- उत्कृष्ट विद्यालय के होनहार बच्चों का निवाला हड़प रहा प्रधान#

#एमडीएम की चेक पर शाइन न करने से बच्चों को भोजन की समस्या, प्रधान को लिखी पाती#

#हरदोई: शाहाबाद- की ग्राम पंचायत आगापुर के ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार द्वारा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय आगापुर में पढ़ने वाले बच्चों का माह अप्रैल 2025 से मध्यान्ह भोजन निधि में व्यय के सापेक्ष ग्राम प्रधान द्वारा चेक पर हस्ताक्षर न किए जाने के कारण 10 माह से भुगतान लंबित है। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक स्वेता सिंह का कहना है कि वह अपने पास से व्यय करके 10 माह से मानक से भोजन बनवा रही है। भोजन में एगमार्क युक्त मसालों और हरी सब्जी का प्रयोग भी किया जा रहा है। फिर भी ग्राम प्रधान द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से कमीशन की मांग की जाती है और न देने पर चेक पर साइन नहीं किए जाते है#

#इस संबंध में विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से 05 दिसंबर 2025 को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, किंतु अभी तक चेक पर हस्ताक्षर नहीं हुआ है। वर्तमान में धनाभाव के कारण अब विद्यालय में मानक से भोजन बनवाने में कठिनाई होने लगी है। अब अपने पास से व्यय करके भोजन बनवाना संभव नहीं है। अंत में विवश होकर आज विद्यालय के बच्चों ने अपने हक को पाने के लिए ग्राम प्रधान को पत्र लिखकर अरदास लगाई है#

#इससे पूर्व भी ग्राम प्रधान द्वारा कमीशन के लालच में अनेक बार चेक पर हस्ताक्षर न किए जाने के कारण मध्यान्ह भोजन व्यवस्था अत्यधिक प्रभावित हो चुकी है। स्पष्ट है कि ग्राम प्रधान द्वारा जान बूझकर परेशान करने के उद्देश्य से विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। आपको बता दें कि विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक को शिक्षा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ब्लॉक से लेकर जनपद एवं राज्य स्तर तक सम्मानित किया जा चुका है। अभी हाल ही में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा 04 नवंबर 2025 को औचक निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालय की शैक्षिक और भौतिक व्यवस्था उत्तम पाई गई और इंचार्ज प्रधानाध्यापक के कार्यों की सराहना भी की गई जिसकी टिप्पणी अधिकारी ने रजिस्टर में अंकित भी की#

#यही नहीं इस विद्यालय के बच्चे राज्य स्तर तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी जीत का परचम लहरा चुके है। ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधान का विद्यालय में सहयोग तो दूर बल्कि विद्यालय की भोजन व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है जिससे विद्यालय के नौनिहालों के भोजन पर संकट आ गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रधान की सत्ता पक्ष में ऊंची पहुंच और हनक है इसीलिए कोई भी अधिकारी कार्रवाई करने से पीछे हट रहे है। प्रधान द्वारा विद्यालय में दिव्यांग शौचालय बनवाया गया है जोकि एक भी दिन कभी क्रियाशील नहीं रहा। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय के सभी कक्षा कक्ष में टाइलीकरण का आदेश था जिसको भी पूरा नहीं किया गया और आज तक एक कक्षा कक्ष बिना टायल के है। अभी हाल ही में विद्यालय में खेल का मैदान बनवाया गया है जिसमें विद्यालय की पुरानी ईंट लगाकर सरकारी धन का दुरूपयोग हुआ#

#विद्यालय में सरकारी हैंड पंप खराब हुआ था जिसकी सूचना प्रधान को दी गई परंतु प्रधान द्वारा अपनी हठधर्मिता के कारण नल की मरम्मत नहीं करवाई गई। अंत में विद्यालय स्तर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा नल की मरम्मत करवाई गई। मांग की गई कि प्रधान द्वारा विद्यालय के नाम से जो भी पैसा खर्च किया है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए#

No comments