Breaking News

#हरदोई:- कछौना- कोतवाली क्षेत्र में बच्चों को ले कर हुई कहासुनी से ऐसी बात बिगड़ी कि पड़ोसन ने बुज़ुर्ग महिला के ऊपर लाठियों से हमला कर दिया


#हरदोई:- कछौना- कोतवाली क्षेत्र में बच्चों को ले कर हुई  कहासुनी से ऐसी बात बिगड़ी कि पड़ोसन ने बुज़ुर्ग महिला के ऊपर लाठियों से हमला कर दिया,अधमरी हुई बुज़ुर्ग महिला को सीएचसी से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया,लेकिन  घर वाले उसे निजी अस्पताल उठा ले गए,जहां सोमवार की देर शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस पर आरोप है कि वह पहुंची और पूछताछ कर लौट गई थी,वहीं एसएचओ कछौना अमित सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला दर्ज है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी#

#बताया गया है कि कछौना कोतवाली के आंट मजरा आंट सांट की 58 वर्षीय चम्पा देवी पत्नी पंचमलाल 3 फरवरी को घर में थी,उसी बीच पड़ोसन वंदना पत्नी विपिन लाल के बीच बच्चों के ले कर कहासुनी होने लगी,उसी में बात इतनी बढ़ गई कि वंदना ने चम्पा देवी के ऊपर लाठियो़ से हमला कर दिया,जिससे उसके काफी गहरी चोंट पहुंची,आनन-फानन में चम्पा देवी को सीएचसी से मेडिकल कालेज रिफर किया गया,लेकिन घर वाले उसे निजी अस्पताल उठा ले गए,जहां सोमवार की देर शाम मौत हो गई। चम्पा देवी के दो बेटों में छोटे सुनील ने बताया कि उसकी पांच बहनें है। हमले के बारे में उसने बताया कि सूचना दिए जाने पर पहुंची पुलिस ने हमलावर के बारे में कोई पूछताछ नहीं की,कुछ देर रुकने के बाद चली गई। हमलावर बेखौफ घूम रहें हैं, जबकि एसएचओ कछौना का कहना है कि मारपीट का मामला दर्ज है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी,फिलहाल जांच की जा रही है#

No comments