Breaking News

#अयोध्या:- रोबोट और विज्ञान प्रोद्योगिकी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र#


#अयोध्या:- रोबोट और विज्ञान प्रोद्योगिकी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र#

#अयोध्या: एच.सी.जे. एकेडमी द्वारा आयोजित रोबोट और विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी बनी अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र,एच.सी.जे. एकेडमी, अयोध्या में आज रोबोट, विज्ञान और तकनीकी विषयों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचारी सोच का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  श्रीमती रोली सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, अयोध्या, विशिष्ट अतिथि निखिल सिंह, समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब, अयोध्या,अकादमी की चेयरपर्सन एवं निदेशक डॉ. शिक्षा जैन , एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री उमेश जैन, के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री दिलीप गुप्ता,  प्रशासनिक अधिकारी श्री अशोक तिवारी तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे#

No comments