#हरदोई:- विधायक ने किया गार्डन का उद्घाटन, लगे जय श्री राम के नारे#
#हरदोई:- विधायक ने किया गार्डन का उद्घाटन, लगे जय श्री राम के नारे#
#हरदोई: क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कोथावां में ओपी मिश्रा गार्डन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नए बारात घरों से ग्रामीण क्षेत्रों में शादी विवाह की सुविधाएं बढ़ी हैं और आर्थिक बचत भी होती है। उक्त बातें विधायक ने रविवार को कोथावां में ओपी मिश्रा गार्डन के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब जगह के अभाव में लोगों को शादी विवाह के लिए तमाम दिक्कतें होती हैं। ऐसे में मैरिज लान से शादी विवाह के लिए लोगों को अनेक प्रकार की सुविधा प्राप्त हो जाती हैं। मैरिज लॉन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, सांसद अशोक रावत ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। गार्डन मुखिया शिव प्रकाश मिश्रा व उमा प्रकाश मिश्रा ने मुख्य अतिथि को माला पहनाने के साथ अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे#

No comments