#हरदोई:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से समाज कल्याण विभाग व जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ#
#हरदोई:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से समाज कल्याण विभाग व जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ#
#हरदोई: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा गणेश पूजन व् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से दाम्पत्य सूत्र मे बंधे कुल 47 नवविवाहित जोड़ों को सुखमय, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस पुनीत आयोजन के सहभागी आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया#
#सामूहिक विवाह समारोह मे प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर व् अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी, समाज कल्याण विभाग परिवार, नवयुगल दम्पति, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे#

No comments