Breaking News

#हरदोई:- मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की फसल की क्षतिपूर्ति हेतु किसानो को दी#


#हरदोई:- मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की फसल की क्षतिपूर्ति हेतु किसानो को दी#

#मुख्यमंत्री जी, उ०प्र० सरकार के कर कमलो द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभार्थी कृषको को डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण समारोह तथा कृषि भवनो का शिलान्यास किया गया। कृषक गोकरन पुत्र मुंशी ग्राम-नौनखारा, साण्डी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत उनकी फसल की क्षतिपूर्ति हेतु 211000.00 का डमी चेक मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदान किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर, तहसील मुख्यालयो एवं सभी विकास खण्ड स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर किया गया । तहसील सण्डीला पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय, हरदोई, जनपद स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विवेकानन्द सभागार कलैक्ट्रेट परिसर में दिखाया गया। जहाँ पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया, हरदोई एवं श्री अशोक कुमार, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि० उपस्थित रहे है। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यकम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत अरविन्द कुमार पुत्र अलखराम, ग्राम-थमरवां, धर्म सिंह पुत्र सालिक राम ग्राम-सरखना, सन्त कुमार पुत्र रामचन्द्र ग्राम-लालपुर, सुधीर पुत्र गया दीन ग्राम ढ़ोलिया, राम नरेश पुत्र जयचन्द्र ग्राम-रारा के परिवारो को 500000. 00-500000.00 की धनराशि प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत प्रहलाद पुत्र श्री गंगाराम ग्राम-नेकपुर नेवादा को धनराशि रू0 153720.00, श्री राम पुत्र सालिकराम ग्राम-मलेहरा को धनराशि रू0 144025.00, आशुतोष पाण्डेय पुत्र अनिल कुमार पाण्डेय ग्राम-सजंलपुर को धनराशि रू0 59353.00 विश्राम पुत्र रग्गा ग्राम-परसोला को धनराशि रू0 132807.00 की फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि का वितरण किया गया। व्दम ब्सपबा क्ठज् के माध्यम से 5709 कृषको के खाते में कुल रू0 14160752.60 की धनराशि जनपद के कृषको को क्षतिपूर्ति के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई। उक्त कार्यकम में उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रजीत यादव, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर श्री विनीत कुमार, जिला समन्वयक फसल बीमा कम्पनी सन्तोष राय एवं उनकी पूरी टीम के साथ काफी संख्या में कृषक बन्धु भी उपस्थित रहे#

No comments