Breaking News

#हरदोई:- मानक के अनुरूप सड़क प्रस्तावित, कम चौड़ाई को लेकर विरोध प्रदर्शन#


#हरदोई:- मानक के अनुरूप सड़क प्रस्तावित, कम चौड़ाई को लेकर विरोध प्रदर्शन#

#हरदोई: सड़क निर्माण की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर नगर पालिका संडीला के मलकाना वार्ड नंबर 24 वासियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क को मानक के अनुरूप चौड़ा बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई कम रखी जा रही है, जिससे भविष्य में आवागमन में दिक्कतें उत्पन्न होंगी। उन्होंने बताया कि यह सड़क मुहल्ले का प्रमुख मार्ग है और इसी रास्ते से पूरे मोहल्ले में आवाजाही होती है। ऐसे में यदि सड़क को पर्याप्त चौड़ाई में नहीं बनाया गया तो समस्या और बढ़ेगी#

#उन्होंने कहा यहां स्थानीय स्तर पर गाटा संख्या 463 की भूमि को मालिकों द्वारा बिक्री दौरान लगभग एक दशक पूर्व रजिस्ट्री में लिखा गया था कि मार्ग 20 फिट का बनेगा पर अब नगर पालिका संडीला द्वारा सभासद के माध्यम से महज 8 फिट सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिससे आवागमन में बड़ी समस्याएं होंगी। उपरोक्त मामले को लेकर वार्ड वासियों ने उपजिला अधिकारी नारायणी भाटिया को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान संजय कुमार शुक्ला, शिल्पी सिंह, सुशीला, ईश्वरी कुमारी, सरोजिनी, सूरज सिंह, आरती देवी, रामेश्वरी, गोपाल, सुमन नीरज सिंह, राखी, फूल मती आदि वार्डवासी मौजूद रहे#

No comments