Breaking News

#उन्नाव:- बच्चों की मेहनत के दम पर उन्नाव बना लगातार दूसरी बार मंडल विजेता#


#उन्नाव:- बच्चों की मेहनत के दम पर उन्नाव बना लगातार दूसरी बार मंडल विजेता#

#खुशी और उपासना की चमक और बधाईयों से सजा ऐतिहासिक समापन#

#उन्नाव: मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन चौक स्टेडियम में हुई उत्साहपूर्ण शुरुआत के बाद आज प्रतियोगिता का भव्य समापन उन्नाव की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ। उन्नाव ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर लगातार दूसरी बार मंडल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रारंभ से ही खिलाड़ियों ने अद्भुत आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष भावना का परिचय दिया। प्राथमिक वर्ग की 50, 100, 200, 400 एवं 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, जिमनास्टिक, समूह गान, रिले, कबड्डी, जूनियर खो-खो, जूडो/कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाकर जनपद को अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचाया। 600 मीटर में स्वर्ण, 400 व 100 मीटर में रजत सहित अनेक पदकों ने इस जीत को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। यह सफलता बच्चों की कठोर मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और बिछिया के अथक प्रयास का परिणाम रही#

#बच्चों की दोहरी स्वर्णिम उड़ान, खुशी का बहुमुखी शानदार प्रदर्शन#

#औरास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा की छात्रा खुशी ने 400 मीटर और 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता तथा 100 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। उपासना ने हाई जंप, लांग जंप और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डिस्कस स्पर्धा में भी उन्नाव ने रजत पदक अर्जित किया। रिले स्पर्धा में उन्नाव की ओर से प्रतिभाग करने वाली टीम औरास तथा हसनगंज क्षेत्र से रही तथा उन्नाव मंडल स्तर पर उपविजेता बना। बच्चों ने मैदान पर जिस जज्बे, ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रदर्शन किया, वही इस ऐतिहासिक विजय की असली ताकत बना। सर्वाधिक व्यक्तिगत मेडल प्राप्त करने वाला विद्यालय रामपुर गढ़ौवा बना#

#खुशी से हाथ मिलाकर सम्मान, उपासना सहित टीम को मिली प्रशासन की बधाई#

#समापन अवसर पर एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी, बीएसए लखनऊ, डाइट प्राचार्य लखनऊ एवं बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की और विशेष रूप से खुशी से हाथ मिलाकर उसे स्वर्णिम उपलब्धि पर बधाई दी। जिलाधिकारी उन्नाव ने भी फोन कर खिलाड़ियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं तथा विशेष रूप से खुशी को 400 मीटर में स्वर्ण पदक और अस्मिता फेडरेशन में राज्य स्तर पर पहुंचने के लिए बधाई दी। बीएसए उन्नाव, बीईओ औरास, बीईओ मियागंज, बीईओ मुख्यालय और प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव संखवार ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व बीएसए संगीता सिंह ने भी उन्नाव को बधाई संदेश प्रेषित किया#

#बच्चों की जीत पर झूम उठा उन्नाव#

#उन्नाव: प्रतियोगिता में पुरुषोत्तम यादव, निशा सिंह, अनीता वर्मा, विश्वजीत, प्रदीप वर्मा, रईसुल इस्लाम गौहर, गौरव, गोपी, हैदर अब्बास, विद्या सागर, आदित्य, अजीत, राजेंद्र, बृजेश सागर, राकेश तिवारी एवं अनुदीप श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। बच्चों की अटूट मेहनत, टीम भावना और जीत के जज्बे ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि उन्नाव खेल प्रतिभा में अग्रणी है और मंडल का सच्चा सरताज बना हुआ है। जीत की खुशी में बिछिया के विश्वजीत सहित साथी शिक्षक और बच्चे ट्रॉफी लेकर झूमते नजर आए#

No comments