#उन्नाव:- विद्यालय परिसर में छलका रंगों का उल्लास, बच्चों ने मनाई होली#
#उन्नाव:- विद्यालय परिसर में छलका रंगों का उल्लास, बच्चों ने मनाई होली#
#उन्नाव: औरास का उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा परिसर शनिवार को रंगों की फुहार और बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। रंगों से सराबोर चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। गीत-संगीत और सामूहिक उत्सव ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया#
#इस अवसर पर शिक्षकों में प्रदीप वर्मा, शशि देवी, शाहे खुबा, रमनजीत कौर, इंद्रपाल ने बच्चों को सुरक्षित, संयमित एवं पर्यावरण हितैषी होली मनाने का संदेश दिया। साथ ही सामाजिक समरसता और आपसी एकता की भावना को मजबूत करने पर बल दिया गया। रंगों के इस पर्व ने विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया#

No comments